फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेकां कार्यकर्ताओं की खौड़ में हुई मासिक बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौडियां। खौड़ में नेकां पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष देवीदयाल जोगी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जोनल वाइस प्रधान बलदेव सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बलदेव सिंह भाऊ ने कहा कि छंब विधानसभा क्षेत्र के किसानों को गेहूं की फसल को छिड़काव करने के लिए यूरिया नहीं मिल रही है और किसान परेशान हैं, और गेहूं की फसल को यूरिया खाद का छिड़काव करने का समय निकलता जा रहा है किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा ने देश की कमान संभाली है तब से किसानों को न बीज समय पर मिल रहा और न ही खाद। पिछले दिनों ही जब गेहूं की फसल को बीजने का समय था, तो डीएपी खाद किल्लत बनी हुई थी, और अब यूरिया नहीं मिल रही है। देवी दयाल जोगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता के प्रति शोषण बंद हो। बैठक में महेंद्र चौधरी, देवेंद्र सिंह, काला शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें