बाड़ी ब्राह्मणा। शिवसेना इकाई बाला साहब ठाकरे पार्टी में रविवार को तकरीबन 100 लोग पार्टी में शामिल हुए और शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर प्रभारी गुलाब चंद दुबे की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने सभी का पर का धन्यवाद किया और पार्टी के बारे में उनको रूबरू कराया। इस दौरान साहिल हुसैन को तेली बस्ती क्षेत्र का प्रधान और रमन डोगरा को डोलिया क्षेत्र का प्रधान बनाया गया। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता राज सिंह, रमेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, विपिन हिंदू, संजीव सूदन विशेष तौर पर मौजूद थे। संवाद