अरनिया। डीडीसी चुनाव के लिए अरनिया-2 में 49 गांव के मतदाताओं के लिए 70 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर रविवार (आज) को 36724 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा में रवाना की गईं। सुबह सात से दोपहर दो बजे तक यहां वोट डाले जाएंगे। 70 मतदान केंद्रों में से चार संवेदनशील व सात अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। यह मतदान छठे चरण का होगा। संवाद