भाजपा प्रत्याशी सरदार सरबजीत सिंह जोहल ने जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए रामगढ़ बी सीट से भरा प?
रामगढ़। भाजपा प्रत्याशी सरदार सरबजीत सिंह जोहल ने डीडीसी चुनाव के लिए रामगढ़-बी सीट से शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। इससे पूर्व उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली, जो विभिन्न गांवों से होती हुई रामगढ़ पहुंची। रैली में पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, सुखनंदन चौधरी, जिला अध्यक्ष अमर सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, युवा नेता नैंसी चौधरी, केशव शर्मा, नरेंद्र शर्मा, तरसेम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। संवाद