अविनाश चौधरी रामगढ़ बी सीट से नामांकन दाखल करते हुए।
रामगढ़। समाजसेवी अविनाश चौधरी ने डीडीसी चुनाव के लिए रामगढ़-बी सीट से वीरवार को अपना नामांकन पत्र भरा। अविनाश समर्थकों के साथ चक सलारिया से रैली निकालते हुए रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पहुंचे। इसके पूर्व अविनाश के समर्थक उनके चक सलारिया स्थित आवास पर एकत्र हुए। जहां बुजुर्गों, मातृशक्ति पर लोगों ने सुझाव दिए और चुनाव में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दीं। अविनाश ने समर्थकों से चुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान किया। संवाद