बाड़ी ब्राह्मणा में शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ता महबूबा मुफ्ती क पुतला जलाकर प्रदर?
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक में रविवार को शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह से महबूबा मुफ्ती देश विरोधी बयान दे रही हैं। शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। हम उपराज्यपाल से अपील करते हैं कि वह ऐसे लोगों को नजरबंद न करें, बल्कि उन्हें जेल में डाल दें। प्रदर्शन में उप प्रधान राजेश केसरी, गणेश चौधरी, शशि पाल सिंह सलाथिया, सभी पंचायतों और शहरों के प्रधान शामिल रहे। संवाद