अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कांग्रेस नेता सीबीआई जांच की मांग करते हुए।
विजयपुर। कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक हुई। उन्होंने सरकार से मांग की कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराई जाए। क्योंकि जनता की भी यही मांग है कि सुशांत राजपूत केस की सीबीआई जांच कराई जाए। इस मामले में काफी बड़ी हस्तियां शामिल हैं। केस को दबाया भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। इसलिए इस मामले की तत्काल सीबीआई जांच करवाई जाए। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। संवाद