जम्मू। वूल एंड वोलनेंस एक्सपोर्ट प्रमोशन (डब्ल्यू एंड वाईपीसी) कपड़ा मंत्रालय के उपाध्यक्ष रोमेश खजुरिया ने बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और अशोक कौल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डब्ल्यू एंड डब्ल्यूपीसी की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ऊन, वुलेन और अन्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न शहरों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। खजूरिया ने जम्मू-कश्मीर के ऊनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जम्मू में एक कार्यालय शुरू करने के लिए कहा। बसोहली पश्मीना शॉल और कश्मीरी ऊनी उत्पादों में बहुत क्षमता है जो देश के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित कर सकते हैं। रवींद्र रैना ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस बारे में पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कुलभूषण और रवि कुमार भी उपस्थित थे। संवाद