जम्मू। मिशन स्टेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री जम्मू क्षेत्र से होगा। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप मनोनीत होने पर बधाई दी। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए।
डिंपल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री जम्मू क्षेत्र से होंगे। इसके लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इससे जम्मू के लोगों की मांगें हल हो सकेंगी। ब्यूरो