जम्मू। जानीपुर में सोमवार को कई लोग आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी के फारूक अहमद बांदे ने कहा कि आप जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद और विभाजनकारी राजनीति के 75 साल के कुशासन से छुटकारा दिलाने के लिए गंभीर है। ब्यूरो