फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के कार्यकाल में कोई मजहबी दंगा नहीं : अली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के आठ साल के कार्यकाल में देश में कोई मजहबी दंगा नहीं हुआ है। जम्मू में वीरवार को सिख समुदाय की तरफ से उनके सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में खटाना ने यह बात कही। खटाना ने कहा, देश में शांतिपूूर्ण माहौल बना हुआ है और आर्थिक तरक्की तेजी से हो रही है। सिखों ने देश की एकता और तरक्की में अहम भूमिका निभाई है। राष्ट्र के दुश्मनों को परास्त करने व उनकी साजिशों को नाकाम करने में सिख कौम हमेशा आगे रही है। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक भूपेंद्र सिंह, रिफ्यूजी नेता गुरदेव सिंह, सरदार निर्मल सिंह आदि ने सांसद के समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें पंजाबी भाषा को जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक दर्जा देना, सिख युवाओं के लिए विशेष रोजगार पैकेज, जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन में सिख सदस्य को शामिल करना आदि मांगें शामिल थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें