अखनूर। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को संगठनात्मक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जगदीश भगत ने की। बैठक में 30 मई को होने वाले हर बूथ स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी की सरकार के सात साल पूरे होने पर पूरे देश में कोरोना महामारी को जल्द खत्म करने के लिए लोगों को कैसे बचाव करना है, के बारे में बताएंगे। पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा को छंब और पूर्व विधायक राजीव शर्मा को अखनूर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। बैठक में जिला प्रभारी कर्ण सिंह सह प्रभारी बृजेश्वर सिंह राणा, म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान, मंडलों के प्रधान शाम सिंह, मंगा राम शर्मा, राम लाल, बलिंद्र सिंह, जगन नाथ शमा, पूर्व विधायक कृष्ण भगत, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, शारदा भाऊ भूषण बराल, सुरेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष नेहा राजपूत, निशा देवी, सुषमा देवी, रीता वर्मा, विशन लाल, राजित शर्मा, दलबीर सिंह, गोविंद मलोत्रा, सुरिंदर शर्मा, मदन लाल, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद