अखनूर। ब्लॉक चौकी चौरा के कार्यालय में बुधवार को डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीडीसी सदस्य ने अधिकारियों से मनरेगा, 14 एफसी, कैपेक्स बजट की राशि का पूरा ब्यौरा मांगा। विभाग के अधिकारियों ने डीडीसी सदस्य को बताया कि इस साल मनरेगा में नौ करोड़ की राशि, पीआरआई कैपेक्स बजट में एक करोड़ 86 लाख, बीडीसी कैपेक्स में 25 लाख, वेक-टू विलेज में 78 लाख 40 हजार रुपये से विकास कार्य होंगे। कसबे के कुल 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। डीडीसी सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी है, उसमें तेजी लाई जाए। ई-टेंडरिंग के माध्यम से जितने भी काम पंचायतों में करवाए जाने हैं, उनकी टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।