सांबा। चक मंगा गुज्जरां के ग्रामीण मांगें नहीं माने जाने पर बुधवार को जम्मु के लिए पैदल कूच कर गए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान रवींद्र सिंह की अगुवाई में 70 परिवार जम्मु के लिए पैदल ही निकल पड़े। उनकी मांग थी कि उनके गांव में बनाए जा रहे ट्रांसपोर्ट यार्ड को शिफट किया जाए।
ग्रामीणों के अनुसार इस बारे में उन्होंने पहले ही आपत्ति दायर कराई थी। नमो एप में भी शिकायत की थी। राजस्व अधिकारियों से लेकर उपायुक्त तक समस्या को उठाया, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। ऐसे में उन्होंने बुधवार को पैदल ही जम्मु के लिए कूच कर दिया है। वह जम्मु जाकर एलजी से भेंट कर उन्हें समस्या से अवगत कराएंगे। आप नेता रवींद्र सिंह ने कहा कि चक मंगा गुज्जरां के 70 परिवार खेतीबाड़ी कर गुजर बसर करते आ रहे हैं। वर्ष 1951 को उनके बुजुर्गों को भूमि अलाट की गई थी, अब दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे बनने पर उनकी भूमि पर ट्रांसपोर्ट यार्ड बन रहा है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। मांगें नहीं माने जाने पर ग्रामीण जम्मू के लिए पैदल ही निकल पडे़ हैं।