जेके अपनी पार्टी द्वारा कस्बा रामगढ में लोगों को अभिवादन स्वीकारते नेता।
रामगढ। क्षेत्र में शनिवार को अपनी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। पार्टी के प्रांतीय प्रधान एवं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन से पूर्व पर विजयपुर से रामगढ़ तक रैली निकाली गई।
मंजीत सिंह ने क्षेत्र व जिले के लोगों की समस्याओं से पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी व अन्य नेताओं को अवगत कराया। सम्मेलन में अल्ताफ बुखारी ने कहा कि प्रदेश की जनता कई प्रकार की समस्याओं से घिरी हुई है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमें पहल करनी पड़ेगी। उन्होंने से पार्टी से जुड़ने और चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने आह्वान किया। सम्मेलन को गुलाम हसन मीर, विजय बकाया, मंजीत सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान एडवोकेट साहिल भगत, विजय बकाया, पूर्व विधायक फकीर नाथ, रोहित गुसता, रमन थापा, एजाज काजमी, मदन लाल चलोत्रा, सलीम चौधरी, चौधरी छब्बीर, विक्रम राठौर, विपुल वाली, रूपाली रानी उपस्थित रहे।