सांबा मे पत्रकार बार्ता करते पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : SAMBA
सांबा। पैंथर्स पार्टी जिला प्रधान मोहिंद्र सिंह बोबी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जम्मू के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। आज भी विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले सीपी वर्कर्स को स्थायी नहीं किया गया है। विकास के नाम पर भी सांबा जिला काफी पीछे है। वह बुधवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पैंथर्स के पूर्व विधायक यशपाल कुंडल ने अधिक विकास कराया। उसके बाद विकास का पहिया रुक गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सामने घुटने टेक दिए हैं। प्रेसवार्ता में खजूर सिंह, राजेश पढ़गोत्रा, प्रलाद सिंह, सुनील सिंह और वैष्णो सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद