फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के सौदागरों के प्रति कड़ा रुख अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी कार्यकर्ताओं की गांव चिमना चक में रविवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूथ अध्यक्ष गणेश चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे को बढ़ावा देने वाले लोगों के प्रति कड़ा रुख अपनाएं और किसी भी कीमत पर क्षेत्र में नशे को बढ़ने न दें। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है कि वह क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें और शरारती तत्वों के खिलाफ आवाज करें। इस मौके पर चिमना चक में पार्टी द्वारा नई कमेटी का गठन किया गया, जिसके प्रधान नीटा और उप प्रधान दीपक को बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें