फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉस्ट नाम बदल कर बाबा जित्तो के नाम पर रखने की मांग

विज्ञापन
एकजुट जम्मू पार्टी के कार्यकर्ता प्रेसवार्ता करते हुए। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। एकजुट जम्मू पार्टी की तरफ से बिश्नाह में पार्टी के सचिव राहुल शर्मा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर स्कॉस्ट का नाम बदल कर बाबा जित्तो के नाम पर रखने की शासन से मांग की है। राहुल शर्मा ने कहा कि शेख अब्दुल्ला जिन्हें शेर ए कश्मीर के नाम से जाना जाता था। उन्होंने जम्मू के हित में कोई भी काम नहीं किया। उनकी सोच अलगाववादी नेता की रही। शेख अब्दुल्ला ने हमेशा डोगरों के खिलाफ काम किया। उन्हीं की सोच के चलते महाराजा हरि सिंह को प्रदेश छोड़ना पड़ा। ऐसे नेता के नाम पर हम जम्मू में कोई भी संस्थान नहीं चाहते हैं। इसलिए श्री बाबा जित्तो के नाम पर यह संस्थान चाहते हैं, क्योंकि वह किसान थे। जिन्होंने बंजर भूमि को भी उपजाऊ बना दिया। सच्चाई के लिए बलिदान दिया, जो कभी किसी के आगे झुके नहीं, उनसे बड़ा किसान कोई भी नहीं था। इसलिए हम लगातार यह मांग करते आ रहे हैं कि स्कॉस्ट का नाम बदलकर श्री बाबा जित्तो के नाम पर कर दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें