भाजपा का चलो बस्ती जनसंपर्क अभियान भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल मौजूद अन्
मीरां साहिब। भाजपा एससी मोर्चा इकाई की तरफ से चलो बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत ब्लॉक मीरा साहिब के गांव गंडा एवं कुलिया में रविवार को बैठक हुई। इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल मुख्य अतिथि रहे।
बैठक में संजय निर्मल ने कहा कि केंद्र सरकार सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है। सबका साथ सबका विकास नारे को लेकर काम कर रही है। सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों की भलाई तथा बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, ऐसी कई योजनाएं भी शुरू की हैं। जिसका उनको लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद देश के हर वर्ग के लोगों के साथ इंसाफ हुआ है और उन्हें अधिकार देने का काम किया गया है।
बैठक में बहादुर लाल, डीडीसी विद्या मोटन, रमेश कुमार भगत, वीरेंद्र कुमार, ममता मल्होत्रा, चंपा देवी गुरमीत कौर सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता बैठक के दौरान मौजूद रहे।