विशनह के तारा चौक में हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते शिव सैनिक।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। कस्बे के तारा चौक में रविवार को शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में अमृतसर में खालिस्तानी उग्रवादी द्वारा शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या का विरोध किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार और खालिस्तानियों की सोच रखने वाले देश विरोधी लोगों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
गणेश चौधरी ने कहा कि अमृतसर में हिंदू नेता शिवसेना टकसाली सुधीर सूरी की हत्या पर हम शोक प्रकट करते हैं। खालिस्तानी उग्रवादियों की यह बड़ी कायरतापूर्ण घटना है, जिसमें एक देश भक्त शिव सैनिक की मौत हुई है। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार हिंदू नेताओं की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने मोदी सरकार से हिंदू नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने इस हत्याकांड की केंद्र सरकार से उच्च जांच कराने की मांग रखी और दोषियों को फांसी की मांग की।
प्रदर्शन में संजय भगत, शंकर, विकास कुमार, रिंकू चौधरी, भारत भूषण, जसपाल, सुनील कुमार, सुजीत कुमार, प्रभु दयाल, नेकराज, संजीव, सोनिया देवी, तृप्ता देवी, आशा देवी, ज्योति देवी, मुस्कान आदि शामिल रहे।