बाड़ी ब्राह्मणा। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भाजपा के ब्लाक प्रधान अत्रेश दत्ता कोविड-19 की वैक्सीनेशन के लिए आ रहे लोगों की सहूलियत के लिए ड्यूटी दे रहे हैं। वह लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर में ही औपचारिकता पूरी करते नजर आ रहे हैं। उसके अलावा लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन लेने के लिए आग्रह कर रहे हैं। गत दिन पहले प्राइमरी हेल्थ सेंटर बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के केस आ गए थे, जिससे प्राइमरी हेल्थ सेंटर का स्टॉफ भी अभी कम हो गया है, जिसके चलते उसकी कमी को पूरा करने के लिए उनका साथ दे रहे हैं। संवाद