जम्मू। नौ से 14 जुलाई तक पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जम्मू प्रवास पर रहेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती के प्रस्तावित दौरे में हल्का फेरबदल हुआ है। पहले महबूबा मुफ्ती को नौ जुलाई को जम्मू पहुंचने के बाद पार्टी नेताओं से बैठकें करनी थीं और अगले दो दिन 10 और 11 जुलाई को राजोरी और पुंछ जिलों के दौरे पर जाना था, लेकिन अब महबूबा मुफ्ती जम्मू में ही रहेंगी और राजोरी-पुंछ समेत संभाग के अन्य जिलों के पार्टी नेताओं को उनसे मिलने के लिए जम्मू में ही बुलाया गया है।