फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के हित में नहीं हरे रहे कार्य

विज्ञापन
अखनूर के सीमावर्ती गांव गडखाल में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी की बैठक को संबोधित करते पूर्व उपमुख्य
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती गांव गडखाल में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी की शनिवार को एक सभा हुई। इसमें वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के हित में कार्य नहीं हो रहे हैं। लोगों की कई समस्याओं के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि गरीबों को सुबह शाम रोजमर्रा की चीजें प्राप्त करने में ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रोजगार के साधन नहीं होने पर बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ रही है, और विभिन्न विभागों में तैनात डेलीवेजर को स्थायी नहीं किया जा रहा है। सरकार के प्रति कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में विकास की रफ्तार धीमी हो गई है। लोगों को समय रहते सुविधाएं नहीं मिल रहीं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार शुरू की जाए। इस अवसर पर राम लाल, सतपाल इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें