अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने 50 बेड वाले कोविड अस्पताल संगानी का सोमवार को दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि कोविड अस्पताल को जल्द शुरू करने का प्रयास किया है। लोगों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। कोविड मरीजों को ज्यादातर अखनूर और जम्मू जाना पड़ रहा था। इस अस्पताल को शुरू कराने में सबका योगदान रहा है। इस दौरान एसडीएम चांद किशोर शर्मा, मैरा मांदरेया की बीडीसी अध्यक्ष सुषमा देवी, तहसीलदार, एसडीपीओ, बीएमओ उपस्थित रहे। संवाद