फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने सरपंच पंच के साथ कोरोना पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने पंचायत चौकी और चौरा में सरपंचों और पंचों के साथ कोरोना महामारी पर चर्चा की। उनकी पंचायतों की स्थिति का हाल जाना। सुरेश शर्मा ने कहा कि गांव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। यह आप सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इस महामारी से लड़ने के लिए आगे आएं। लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े और जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। जल्द ही 18 वर्ष आयु से अधिक के लोगों को वैक्सीन सभी अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएगी। इस पर तहसीलदार, बीएमओ, बीडीओ और भाजपा मंडल प्रधान कैप्टन बीडी शर्मा, सरपंच चौरा मीना देवी, रवि कुमार, सरपंच धन्ना जलाड़ा हरबंस लाल शर्मा, अनुराधा शर्मा व सभी पंच मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें