सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम ब बचाव के लिए जिला पुलिस ने अब वीडियो वायरल कर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। सोशल मीडिया पर आज जिला पुलिस ने एक वीडियो वायरल किया है जिस मे कोरोना वायरस को रोकने ब बचाव बारे लोगों को खास एतिहात बरतने को कहा है। वीडियो में पुलिस ने लोगों से आपील की है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें, यदि जरूरी ना हो तो घरों मे ही रहें,घरों में बच्चों व बजुर्गों का खास ख्याल रखें,किसी को बुखार,जुकाम व खांसी आने पर तुरूंत पुलिस को सूचित करें पुलिस की ओर से उन्हें पुुरी सहायता दी जाए गी। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें,आपसी दूरी वनाए रखेंतब जा कर हम कोरोना की जंग को जीत सकेंगे।