विजयपुर। थाना क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके साथ चार वर्ष का बच्चा भी है। महिला मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह यहां पति के साथ के रहकर मजदूरी करती है। पति ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस की दी तहरीर में पति ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चे को साथ लेकर कुछ सामान लेने गई थी लेकिन वह वापस नहीं आई। पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद