कोट भलवाल। थाना घरोटा के अंतर्गत आते स्कूलों में वीरवार को पुलिस ने जांच की। जांच के लिए थाना प्रभारी की ओर से अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।
बता दें कि जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर विशिष्ट सूचना के आधार पर सैन्य प्रतिष्ठानों में मौजूद स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है जबकि अन्य स्कूलों की जांच की जा रही है। घरोटा में जवाहर नवोदय विद्यालय भी है जहां हजारों की गिनती में छात्र पढ़ते हैं। इस स्कूल में भी सुरक्षाबलों ने गहनता से जांच की। वहीं आरएमजी स्कूल जंडियाल और बाकी स्कूलों के आसपास झाड़ियों की भी तलाशी ली गई। संवाद