जम्मू में संवेदनशील क्षेत्र में उड़ रहे एक ड्रोन को पुलिस ने जब्त कर लिया। जम्मू पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि मंगलवार शाम जम्मू पुलिस ने एक ड्रोन को जब्त किया। ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसका उपयोग निजी कार्यकर्म में फोटोग्राफी के लिए किया जा रहा था। इस संबंध में जांच की जा रही है।