सांबा। जम्मू संभाग में बढ़ रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस एसओजी की और से निरंतर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। एसओजी के ऑपरेशन एसपी गारू राम की देख रेख में आज जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा के नालों में तलाशी अभियान चलाया गया।
एसओजी के जवानों ने क्षेत्र का चप्पा चप्पा खंगाला। पुलिस के अनुसार कि नाला बबर नाले की ओर बहता है। बबर नाला घुसपैठ का पुराना मार्ग रहा है। इसी नाले से तीन वर्ष पूर्व ड्रोन से हथियार गिराए गए थे। सूत्रों के अनुसार कि बबर नाले के रास्ते कई घुसपैठ के सफल प्रयास भी हो चुके हैं। इसी नाले से तीन आतंकवादियों को जीवित भी पकड़ा था। इसी नाले से चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए थे। सूत्रों के अनुसार जब भारत पाक सीमा पर तारबंदी नही थी तो यही रास्ता तस्करों का मार्ग रहा था। बाद में पाक रेंजर्स ने इसी रास्ते से घुसपैठ करवानी शुरू कर दी थी। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर बहने बाले बब्बर नाले में सरकंडों की आड़ में घुसपैठ होती रही है।
कस्बे के लोगों को जागरूक किया कि यदि कोई संदिग्ध दिखाई दे तो फौरन पुलिस चौकी पर जानकारी दें। वहीं रात्रि को यदि कोई खाना मांगता है तो उसकी भी सूचना पुलिस को दें। किसानों को कहा कि खेत में काम करते समय कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तुरंत पुलिस को सूचना दें।
गारू राम, ऑपरेशन एसपी एसओजी