फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने 34 गोवंश बचाए, 6 पशु तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 04:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड, जम्मू, अनंतनाग और कठुआ के रहने वाले हैं तस्कर, घगवाल में मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए जिला पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में दो बड़े गोवंश तस्करी के प्रयासों को विफल कर 6 गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 34 गोवंश को बचाते हुए दो वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टपयाल हाईवे पर नाका लगाया था। वाहन की जांच करते समय कठुआ से आ रहे ट्रक (एचआर38टी-4734) को जांच के लिए रोकने का इशारा किया। मगर चालक ने गति तेज कर दी और वाहन को नाका रोड बैरियर से टकरा दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस जवानों ने वाहन को रोक लिया और जांच के दौरान वाहन से 15 गोवंश बरामद किए। दो गोवंश तस्करों की पहचान रजाक अहमद निवासी उस्दारा, त्रिगाम किश्तवाड़ और दलवार खान निवासी कोटली फतेह आरएस पुरा जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चौकी प्रभारी राजपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोवंश तस्करी के एक और बड़े प्रयास को विफल किया है। इसमें 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है और 19 गोवंश को बचाया है। वाहन संख्या (जेके03एफ-5957) गोवंश को बिना किसी वैध अनुमति के ले जा रहा था। गिरफ्तार किए गए चारों गोवंश तस्करों की पहचान निसार अहमद निवासी राखी ब्रा शांगस जिला अनंतनाग अब बठिंडी जम्मू, साहिल अहमद चौधरी निवासी मजूम काजीकुंड तहसील दूरू जिला अनंतनाग, शाह अमीन निवासी कारलूप तहसील मढ़ जिला जम्मू और सुभान अली निवासी जुथाना जिला कठुआ के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन घगवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें