फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीपीओ से मिले वीरपुर की सरपंच और स्थानीय लोग

विज्ञापन
सरपंच बीना जमवाल और स्थानीय लोग एसडीपीओ को लिखित में अर्जी सौंपते हुए
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। वीरपुर क्षेत्र के किकरी मोड़ में 21 जुलाई की रात मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवक का कुछ बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने तेजधार हथियार दिखा ककर तलाशी ली और नकदी और मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

जैसे ही युवक घर पहुंचे तो अगले दिन एक युवक के पिता बाड़ी ब्राह्मणा थाने पहुंचे और पूरी वारदात थाने के मुंशी को बताई। इस संबंध में अर्जी दी, लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिता ने सरपंच बीना जमवाल और पंचों के समक्ष यह बात रखी। सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीपीओ शिवाली कोतवाल से मुलाकात की, और उन्हें पूरी वारदात के बारे में बताया। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया जल्द ही इस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें