बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने एक लापता महिला को परिजनों से मिलाया। ध्यानसर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक महिला को किसी के घर में घुसे देखा, और पुलिस को सूचित किया। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। वहां पूछताछ की गई, जिसमें पाया गया कि उसका मानसिक संतुलन खराब है। उसने बताया कि उसका नाम रिंकू कुमारी पत्नी सुमन कुमार निवासी धनवा जिला कैमूर बिहार है। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने कार्रवाई की और उसके परिजनों को पता लगाया। महिला को लेने उसका भाई पवन कुमार पुत्र राज नारायण निवासी पतखोलिया जिला कैमूर बिहार थाने पहुंचा। पुलिस ने पूरी औपचारिकताओं के बाद उसके भाई को सौंप दिया। संवाद