सांबा। पुलिस ने एक लापता महिला को उसके परिवार से मिला दिया। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रामगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। एसएसपी के अनुसार 18 जून 2021 को सरवा गांव, रामगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी बेटी 04.06.2021 से घर से लापता है। परिजनों ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन पता नहीं चल सका। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने महिला का पता लगा लिया और शुक्रवार को सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे उसके पिता को सौंप दिया। संवाद