सांबा। जिले में नशे की बढ़ रही बिक्री के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कमर कसे हुए है।
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर पुलिस ऐसे लोगों की शिनाख्त कर रही है जो नशे के धंधे से जुडे़ हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह पुलिस को अपना सहयोग दें। कहीं से भी यदि कोई व्यक्ति नशे के धंधे में उन्हें दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि सांबा में नशा तस्करों पर नकेल कसी जा सके। जिला पुलिस ने अपने कंट्रोल रूम नं. भी जारी किए हैं। जिनमें 01923.293777 पर सूचित किया जा सकता है। संवाद