सांबा। पुलिस ने डोडा के फांगसू गांव के एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस के अनुसार राजपुरा की एक पुलिस पार्टी ने क्षेत्र में गश्त करते हुए एक व्यक्ति को सीमावर्ती गांव सार्थियां में घूमते देखा। उक्त व्यक्ति को पुलिस चौकी राजपुरा लेकर आए। पूछताछ के बाद उसकी पहचान विपन लाल शर्मा पुत्र देव राज शर्मा निवासी तहसील फांगसू, डोडा के रूप में हुई। पुलिस चौकी प्रभारी ने तत्काल संबंधित थाने से संपर्क कर उसके में जांच कराई और परिजनों से संपर्क किया। उक्त व्यक्ति को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राजपुरा में उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया।