सांबा। शिवसेना बाला साहब ठाकरे के नेताओं ने बुधवार को एसएसपी राजेश शर्मा से मुलाकात कर चीची माता छड़ी यात्रा को लेकर अनुमति देने पर चर्चा की। शिव सेना के सदस्य के अनुसार नवरात्र के दौरान चीची माता छड़ी यात्रा निकाली जानी है। कोविड-19 के चलते छड़ी यात्रा के लिए पुलिस से अनुमति लेनी है। इसी संदर्भ में एसएसपी के पास पहुंचे हैं। इस अवसर पर राज्य प्रमुख मनीष सहानी, विकास बख्शी, नीलम सिंह संबयाल, अरुण संबयाल, कमल भट्टी और विजय मान्याल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद