फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केली मंडी के लोग एसएसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मंडी केली के लोगों का एक शिष्टमंडल सरपंच रविंद्र सिंह लब्लु के नेतृत्व में बुधवार को एसएसपी राजेश शर्मा से मिला। उन्हें गत दिनों दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। गत दिनों केवल भारद्वाज व सुशांत पर हमला किया गया था। सरपंच अनुसार तीन अप्रैल को दो गुटों के बीच हाथापाई हुई, जिसके परिणामस्वरूप दो युवाओं को गंभीर चोटें आईं। एसएसपी ने उन्हें बताया कि इस संबंध में एफआईआर न. 108/21यू /एस 307, 34, आईपीसी और 4/25 ए अधिनियम के तहत पहले ही मामला पंजीकृत है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी से मिलने के बाद उन्होंने थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें