अरनिया। संदिग्ध परिस्थिति में क्षेत्र में घूम रहे एक व्यक्ति का थाना प्रभारी ने उसके परिवार से संपर्क कर बात कराई। वह करीब तीन माह से बिछड़े अपने बेटे से बात होने पर काफी खुश नजर आया।
उल्लेखनीय है कि वीरबार दोपहर बाद क्षेत्र के गांव अला में घूम रहे एक अंजान व्यक्ति को लोगों ने देखा। जो संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। स्थानीय लोगों की मदद से अला पुलिस चौकी पहुंचाया गया। यहां बाद में उसे अरनिया थाना ले जाया गया। दिमागी हालत ठीक न होने से पूछताछ के दौरान मात्र अरसा अरसा ही बता पा रहा था, जिससे इसकी पहचान करने में काफी दिक्कत होने लगी। तभी थाना प्रभारी ने अरसा शब्द को गूगल में सर्च किया। यह शब्द पुलिस स्टेशन का नाम था। जो पश्चिम बंगाल में था। पुलिस स्टेशन के नाम का पता चलते ही थाना प्रभारी ने सीमा पर तैनात अमित नाम के एसआई से संपर्क किया, जिससे उसकी मदद से वह उनके घर तक सूचना गई। फिर थाना प्रभारी के मोबाइल से वीडियो काल हुई। एसआई अमित से पूरा पता मालूम हो सका।
इस तरह से व्यक्ति की पहचान गमबीर कुमार पुत्र कार्तिक निवासी कुथा गारा थाना अरसा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने फोन पर उसकी घर वालों से बात कराई। थाना प्रभारी के इस कार्य की लोगों ने सराहना की। वहीं यह चर्चा का विषय भी बना रहा।