फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलमर्ग के कोंगडूरी में फंसे पर्यटक परिवार को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर/बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में पुलिस ने एटीवी और घोड़े वालों के सहयोग से एक पर्यटक परिवार को सफलतापूर्वक बचाया गया। उक्त पर्यटक रास्ता भटक कर गुलमर्ग के कोंगडूरी इलाके में फंस गया था।
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार तेलंगाना का एक परिवार कोंगडूरी गुलमर्ग गंडोला की सवारी के लिए गया था। गंडोला फेज 2 से लौटते समय परिवार रास्ता भटक गया और कांगदूरी इलाके में फंस गया। इसमें 3 व्यस्क और 4 बच्चे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। एसएचओ गुलमर्ग के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन गुलमर्ग की बचाव टीम एटीवी और घोड़े वालों की सहायता से उस स्थान पर पहुंची, जहां परिवार फंस गया था। सफल बचाव अभियान क्षेत्र के सभी आगंतुकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने में पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बारामुला पुलिस ने कहा कि इसमें स्थानीय लोगों का भी योगदान रहा। उनके संयुक्त प्रयासों और अटूट समर्थन ने पर्यटक परिवार की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें