जम्मू।
नशे के हॉटस्पॉट राजीव नगर में वीरवार को पुलिस ने छापे मारे। नशा तस्करी की सूचनाओं पर कई घरों की तलाशी ली गई। एसपी साउथ अजय कुमार सीडीपीओ जीशान भट्ट और एस एच ओ राजीव वाली टीम ने लगभग एक दजन घरों की तलाशी ली ।पुलिस के डर से कई नशा तस्कर मौके से फरार हो गए । पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है ।नशे का कुछ सामान भी बरामद किया गया है।