फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्करों के घर पर पुलिस रेड, वाहन जब्त

Sun, 12 May 2024 05:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह के ड्रग हॉटस्पॉट सिकंदरपुर कोठे में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने शनिवार दोपहर को पुलिस स्टेशन बिश्नाह के संदिग्ध ड्रग हॉटस्पॉट सिकंदरपुर कोठे इलाके में एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार की अगुवाई में छापेमारी की। पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर, एसडीपीओ आरएस पूरा निखिल गोगना, बिश्नाह थाना प्रभारी आबिद बुखारी और मीरां साहिब थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
जानकारी के अनुसार आरएस पुरा पुलिस ने नशा तस्कर नवजोत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी चोहाला, आरएसपुरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपी नवजोत सिंह ने बताया कि वह नशीले पदार्थ (चिट्टा) लियाकत अली और शौकत अली दोनों पुत्र हसन मीर निवासी सिकंदरपुर कोठे बिश्नाह और शमशाद बेगम सिकंदरपुर कोठे बिश्नाह से लाया है। आरोपी नवजोत सिंह ने खुलासा किया कि लियाकत अली और शौकत अली मुख्य नशा तस्कर हैं और संभावना है कि उनके घरों की तलाशी लेने पर नशीले पदार्थों के उपकरण और अन्य सामान सहित अधिक नशीले पदार्थ बरामद हो सकते हैं। पुलिस को न्यायालय की ओर से एक सर्च वारंट जारी किया गया था और ईएमआईसी की उपस्थिति में सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों के घरों की तलाशी ली। छापेमारी का नेतृत्व एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार-आईपीएस ने किया। इस दौरान पुलिस ने घरों की गहन तलाशी ली , जिसमें आरोपी लियाकत अली और शौकत अली दोनों पुत्र हसन मीर निवासी सिकंदरपुर कोठे घरों से पहले ही भाग गए थे। मगर पुलिस ने नशा तस्करों के घर से आठ बाइक और स्कूटी, एक कार (ऑल्टो), नशीले पदार्थ और एक वजन तोलने वाली मशीन बरामद की। पुलिस ने एक आरोपी शुभम शर्मा पुत्र तारा चंद निवासी पलौरा जम्मू को भी मौके से थोड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस स्टेशन बिश्नाह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के साथ ही एनडीपीएस एक्ट और पीएसए के तहत जेल में डाला गया है। क्षेत्र के लोगों को चिट्टे के नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फरार आरोपियों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।
डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें