फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तरुण बहल के स्कूल और आवास पर पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों का रिकार्ड जब्त
विज्ञापन

जम्मू। सुरक्षा संबंधी गोपनीय अधिकारिक दस्तावेज लीक करने के मामले में गिरफ्तार तरुण बहल के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। बहल के चौआदी स्थित स्कूल और सैनिक कालोनी स्थित आवास पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापा मारा। कई अन्य ठिकानों पर भी दबिश की सूचना है। इस दौरान कंप्यूटर समेत कई अन्य तरह के इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसपी साउथ अजय शर्मा, डीएसपी जिशान भट्ट की अध्यक्षता वाली टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी वीरवार छापा मारा। बता दें कि सुरक्षा से संबंधित पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी गोपनीय दस्तावेज को तरुण बहल ने वाट्सएप ग्रुप में प्रसारित किया था। इसके बाद छन्नी हिम्मत पुलिस थाने में गोपनीय अधिनियम का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने छापा मारा। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस बहल के बैंक खातों और अन्य मामलाें को जोड़ कर भी जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें