मीरां साहिब। गांव लगोटिया में मंगलवार को पुलिस-पब्लिक मीट करवाई गई। इसमें एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर मुख्य अतिथि रहे। पुलिस अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने नशीले पदार्थों का दुरुपयोग, यातायात जाम, रिंग रोड पर सुरक्षा बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने की मांग की। गांव के थोडू राम मांडी, रमेश कुमार, जीत राज ,सरवन दास, सरदारी लाल, मोहन लाल सहित कई वक्ताओं ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। राथर ने युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया। संवाद