अखनूर। पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा और थाना प्रभारी हरजीत सिंह की देखरेख में बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की सभी पंचायतों (50) के सरपंचों के साथ विभिन्न मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल बिठाने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य मुद्दों विशेष रूप से किराएदारों का सत्यापन, नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के उपाय, ग्रामीणों को शिक्षित करने, सीसीटीवी लगाने पर चर्चा की गई। कई सरपंचों ने कहा कि क्षेत्र में चिट्टे का धंधा जोरों पर है। युवा इसकी चपेट में हैं। लावारिस और संदिग्ध लोगों की निशानदेही, मवेशी की तस्करी, खनन माफिया से हो रही परेशानी, प्रेशर हाॅर्न के प्रयोग पर लगाम लगाने सहित अन्य समस्याओं पर अवगत कवाया। बैठक में सरपंचों ने क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने की मांग की।
एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा ने हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया, और सरपंचों से सहयोग की अपील की।
एसडीपीओ और एसएचओ ने पीआरआई सदस्यों को धन्यवाद दिया और शिकायतों के निवारण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सरपंच शमशेर सिंह, देसराज भगत, प्रशांत सिंह, अजीत सिंह, कुंडा राम, मंगा राम, गणेश शर्मा, यशपाल शर्मा, मदनलाल, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।