फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के बब्बर नाले में पुलिस ने वीरवार को तलाशी अभियान चलाया और नाले के आस पास गुर्जरों के घरों को खंगाला।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हीरानगर के सन्याल में पांच आतंकवादियों के बचकर निकलने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक चौकसी रखी जा रही है। पाकिस्तान की ओर से बहने वाले नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। वीरवार को भी जिले के राजपुरा तहसील के बब्बर नाला मदून और सनूरा में पुलिस ने तलाशी अभियान चला कर पूरे क्षेत्र को खंगाला। पुलिसकर्मियों ने बब्बर नाले के आसपास गुर्जरों के रिहायशी कुल्हों को भी खंगाला। सूत्रों के अनुसार बब्बर नाला घुसपैठ का पुराना मार्ग रहा है। इस नाले से घुसपैठ के कई सफल प्रयास भी हो चुके हैं। सुरक्षा बलों ने अधिकतर प्रयास नाकाम भी किए हैं। सूत्रों के अनुसार नाले में सरकंडे का फायदा उठाकर घुसपैठ की जाती रही है। इन्हीं क्षेत्रों पर सुरक्षा बलों व पुलिस की पैनी नजर है। दोपहर तक चले तलाशी अभियान में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें