पुंछ। जिला पुलिस पुंछ ने वीरवार को जिले के मंडी तहसील मुख्यालय स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उसकी रोकथाम पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्रों, शिक्षकों व क्षेत्र निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडी पुलिस के अधिकारियों ने समाज, विशेषकर युवाओं पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और छात्रों को एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं की उनके प्रदर्शन के लिए सराहना की गई और जागरूकता फैलाने में उनकी सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।