फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव बताए

Fri, 26 Sep 2025 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

पुंछ के मंडी हायर सेकेंडरी स्कूल में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम पर पुलिस द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई। छात्रों, शिक्षकों और निवासियों ने इसमें भाग लिया। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ। जिला पुलिस पुंछ ने वीरवार को जिले के मंडी तहसील मुख्यालय स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उसकी रोकथाम पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्रों, शिक्षकों व क्षेत्र निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडी पुलिस के अधिकारियों ने समाज, विशेषकर युवाओं पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और छात्रों को एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं की उनके प्रदर्शन के लिए सराहना की गई और जागरूकता फैलाने में उनकी सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें