फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jammu kashmir: जम्मू में पहली बार अफीम की खेती पुलिस ने पकड़ी, केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा

Wed, 29 Mar 2023 02:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

थाना झज्जर कोटली की विशेष पुलिस टीमों ने एसडीपीओ नगरोटा सुल्तान मिर्जा के नेतृत्व में एसएचओ आजाद मन्हास ने दबिश दी। अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने पहली बार जम्मू जिले में अफीम की खेती पकड़ी है। इसे नष्ट कर दिया गया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कया गया है। थाना झज्जर कोटली के अधिकार क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।

विज्ञापन


सूत्रों के माध्यम से थाना झज्जर कोटली को सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार ऐसा जिला जम्मू में पहली बार हुआ है। थाना झज्जर कोटली में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

आरोपी मोहम्मद इस्माइल पुत्र अहमद दोही निवासी झंखा तहसील डंसाल को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क की देखरेख में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


थाना झज्जर कोटली की विशेष पुलिस टीमों ने एसडीपीओ नगरोटा सुल्तान मिर्जा के नेतृत्व में एसएचओ आजाद मन्हास ने दबिश दी। अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया गया है।

साथ ही खेत को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले की जांच जारी है। जम्मू पुलिस क्षेत्र में नशे के कारोबार पर नकेल कसी जा रही है।

बिश्नाह में हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार

बिश्नाह क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में मंगलवार को पुलिस ने 4.25 ग्राम हेरोइन के साथ तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव देओली में लगाए नाके के दौरान गाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की।

इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल (जेके02बीटी-4354) पर चक बजीरू से बिश्नाह की ओर जा रहा था। उसकी तलाशी लेने पर उससे 4.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हनीफ अली निवासी चक बजीरू के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें