जरूरत मंद मंद बुद्धि लोगों में खाना वितरण करते हुए एएसआई रजिंदर सिंह
- फोटो : AMAR UJALA
सबाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा आरएस पुरा पुलिस थाना में नियुक्त सहायक सब इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह अपने घर से खाना बनवा कर कस्बे में जरूरतमंद लोगों में वितरण कर रहे हैं l पिछले कई दिनों से कस्बे का बाजार बंद होने पर वहां पर रहने वाले मंदबुद्धि लोगो सहित दूसरे लोग बी उनके पास दोपहर बा शाम को खाना मोहिया करवा रहे हैं l जिस स्थान पर उनकी नियुक्ति की गई है मंदबुद्धि लोग वहीं पर पहुंचकर उनसे खाना प्राप्त करने में लगे हुए हैं l राजिंदर सिंह ने पूछे जानेपर बताया कि वह अपना कर्तव्य निभा रहे हैं l उन्होंने कहा कि उनका घर पास होने पर परिजनों की ओर से रविवार शाम जहां पर खाना भी जा जा रहा है ताकि इस समय ऐसे लोगों की सहायता की जा सके जिनके पास ना तो कोई रोजगार है और ना ही वह कोई कार्य कर सकते हैं l